दो दिवसीय जनसुनवाई में जांच आयोग की जनसुनवाई में छात्रों व नागरिकों ने रखे सुझाव

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी, 04 अक्टूबर 2025, सू.वि।

माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा सर्किट हाउस, काठगोदाम, हल्द्वानी में दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोग के अध्यक्ष श्री ध्यानी ने कहा कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि आयोग विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जनता की समस्याओं और सुझावों को सुन रहा है, ताकि अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष एवं संतुलित रूप से तैयार की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

जनसुनवाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, नागरिकों, परीक्षा से जुड़े केंद्र व्यवस्थापकों एवं केंद्र प्रभारियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार रखे।
उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मांग की कि परीक्षाओं की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए तथा इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुझाव दिया गया कि भविष्य में होने वाली परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष माहौल में कराई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

इस अवसर पर सचिव विक्रम सिंह राणा, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी एवं उप जिलाधिकारी राहुल शाह सहित अन्य अधिकारी सहित छात्र, छात्रा, कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि व अन्य संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page