रामगढ में पांच साल में एक बार भी नहीं हुआ छात्रसंघ चुनाव

ख़बर शेयर करें
  • रामगढ़ महाविद्यालय में इस बार भी निर्विरोध चुना गया विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
  • अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर नहीं आया कोई नामांकन

रामगढ़। छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रदेशभर के महाविद्यालयों में जहां छात्र राजनीति गरमाई और मंगलवार को छात्र छत्राओं ने मतदान कर अपना नेता चुना। वहीं रामगढ़ महाविद्यालय में स्थापना के पांच साल बाद भी छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सका है। महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2021 में हुई थी और तब से अब तक किसी भी वर्ष अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं हुआ। इस बार भी नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की स्थिति नहीं बनी। महाविद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष कुल तीन नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इनमें से केवल विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए मयंक कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया। निर्धारित प्रक्रिया के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। वहीं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए किसी छात्र ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते इन दोनों पदों पर चुनाव नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  विकलांग प्रमाणपत्र के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

पिछले साल भी नहीं हुआ था चुनाव

रामगढ़ महाविद्यालय में पिछले वर्ष भी छात्रसंघ चुनाव की स्थिति नहीं बनी थी। अध्यक्ष पद पर छात्रा निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। इस तरह लगातार दूसरे वर्ष भी महाविद्यालय में छात्रसंघ के प्रमुख पदों के लिए मतदान की नौबत नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन का किया ऐलान, 16 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

140 छात्र छात्राएं, फिर भी चुनावी मुकाबला नहीं

महाविद्यालय में वर्तमान में करीब 140 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर नामांकन नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक छात्रसंघ का चुनाव नहीं हुआ है।
खास बात यह है कि वर्ष 2021 में स्थापना के बाद पांच वर्ष पूरे होने के बावजूद रामगढ़ महाविद्यालय के छात्रसंघ में चुनावी मुकाबला देखने को नहीं मिला है। इस बार भी प्रक्रिया निर्विरोध निर्वाचन तक ही सीमित रह गई।

यह भी पढ़ें 👉  30 सितंबर से पहले राशन उठाना अनिवार्य, छह माह से राशन नहीं लेने वाले कार्ड होंगे चिन्हित

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page