भवाली। नगर के एरो इंस्टीट्यूट में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों पर नृत्य कर फाग उत्सव मनाया। इंस्टीट्यूट प्रबंधक हितेश साह ने होली की बधाई देते हुए, सभी को होली पर्व की पवित्रता को बनाए रख कर होली खेलने की अपील की। और बच्चों को पर्व के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया। इंस्टीट्यूट के सभी छात्र छात्राओं सहित शिक्षक मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

