सैनिक स्कूल के छात्र शिवराज सिंह पछाई ने एनडीए 1 परीक्षा में किया टॉप

ख़बर शेयर करें

भवाली। यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। यूपीएससी ने 16 अप्रैल 2023 को एनडीए, एनए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जिसके बाद साक्षातकार हुआ। यूपीएससी ने परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में चयनितों की सूची जारी कर दी है। जिनका चयन एनडीए के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स शाखा के 151 वें एवं एनए के 113वें कोर्स के लिए हुआ है। इस परीक्षा में सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल (नैनीताल, उत्तराखंड) के 2022 बैच के छात्र शिवराज सिंह पछाई ने टॉप किया है। मुनस्यारी के छोटे से गाँव के रहने वाले छात्र शिवराज सिंह पछाई के पिता भगत सिंहपछाई सरकारी स्कूल में अध्यापक है। माता धाना देवी गृहणी है। छात्र ने 2015 – 2022 तक सैनिक स्कूल घोडाखाल में शिक्षा ग्रहण की। विद्यालय के अनुसार छात्र शिवराज प्रतिभाशाली, अनुशासित, संयमित छात्र रहे हैं। जिस कारण वे विद्यालय के कप्तान भी बने। खेल में बेहतरीन होने के साथ ही वो अच्छे वक्ता भी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने छात्र की इस सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय परिवार भी छात्र की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page