भीमताल में फिर छात्र की मौत

ख़बर शेयर करें

भीमताल के प्रतिष्ठित कॉलेज से बीएससी के छात्र की रविवार को चॉफी में बरसाती गधेरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आदित्य पाठक निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें शिकायत

जानकारी के अनुसार मुखानी निवासी आदित्य भीमताल स्थित एक प्रतिष्ठत कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बीएससी कर रहा था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ चॉफी के गधेरे में नहाने चला गया। इस दौरान आदित्य गहरे पानी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भीमताल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गधेरे से बाहर निकाला। इसके बाद उसको सीएचसी भीमताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

एसआई महिंद्र राज सिंह ने बताया कि परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page