बाइक ट्रक में जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौत

ख़बर शेयर करें

गरमपानी। भवाली अल्मोडा राष्ट्रीय राजमार्ग में इन दिनों हादसों का होना आम हो गया है, जिससे रोजना कोई ना कोई हादसा होता रहता है, वही ताज़ा मामला नैनीपुल क्षेत्र का है जिसमे शनिवार के दिन मौना से आ रही बाइक सवार नवीन सुयाल जैसे ही नैनीपुल बाजार में पहुँचा तो रास्ते मे खड़े एक घोड़े पर टकरा कर हलद्वानी से अल्मोड़ा की तरह जा रहे ट्रक पर जा टकराया, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वही आसपास के लोगों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी पहुंचाया गया जिसे डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर देख 108 के माध्यम से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही जैसे ही नवीन हलद्वानी सुशीला तिवारी पहुँचा तो उपचार के दौरान ही युवक की मौत हो गयी, जैसे ही मौत के खबर परिजनों तक पहुँची तो पूरे घर पर शोक की लहर दौड़ पड़ी, वही नवीन के घर पर लोगो की भीड़ लगानी शुरू हो गयी, वही हलद्वानी शव के पोस्टमाटर्म के लिए रखा गया है,
वही नवीन की मौत की ख़बर सुन कर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page