कालाढूंगी में धार्मिक आयोजन में पत्थरबाजी

ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी में एक धार्मिक आयोजन में पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। आयोजनकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

कालाढूंगी के वार्ड-2 निवासी मयंक गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार को उनके घर पर श्याम बाबा का कीर्तन आयोजित किया गया था। जिसके लिए पंडाल सजा हुआ था। रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ बच्चों ने पंडाल में पत्थर बरसा दिए। जिससे पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page