एसटीएफ ने रविवार को हुई सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा देने आए दो नकल माफिया दबोच लिए

ख़बर शेयर करें

एसटीएफ ने रविवार को हुई सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा देने आए दो नकल माफिया दबोच लिए। हरिद्वार में एसटीएफ के हत्थे चढ़े आरोपी पिछले साल मेरठ से बीडीओ भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर शामिल होने के आरोप में धरे जा चुके हैं। एसटीएफ का दावा है कि प्रश्नपत्र हल करने के एवज में 16 लाख की रकम तय हुई थी। हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अभ्यर्थी के स्थान पर नकल माफिया परीक्षा में शामिल हो सकता है। टीम ने मायापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर से दो संदिग्ध धर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

पूछताछ में आरोपियों ने नाम ऊधम सिंह निवासी ग्राम चकबंदी थाना सरधना जिला मेरठ (यूपी) और अनुपम कुमार निवासी निकट देवनारायण मार्केट मोहल्ला रामकृष्णा नगर थाना रामकृष्णानगर पटना (बिहार) बताया। मुख्य आरोपी ऊधम सिंह ने अनुपम को कुलदीप सिंह नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए हायर किया था

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page