कैंची धाम में नवनियुक्त पदाधिकारियो को प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा व जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, कुमाऊँ मण्डल सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल ने कैंची धाम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शपथ दिलाई। वही फूल मालाओं से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कैंची धाम में शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नवनियुक्त टीम का उत्साहवर्धन किया। शपथ ग्रहण कराने वाले मुख्य अतिथियो ने पदाधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, पारदर्शिता बनाए रखने और संगठन को मजबूत दिशा देने की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज़ है और नए पदाधिकारी व्यापारिक हितों की सुरक्षा तथा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष धीरज तिवारी, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी तिवारी, महामंत्री पवन भट्ट, कोषाध्यक्ष सिदार्थ तिवारी, सहित सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापार जगत को सशक्त बनाना और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को गति देना है। समारोह के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं। इस दौरान कैंची व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, महामंत्री पवन भट्ट, सचिव वीरेंद्र सिंह मेहरा, कंचन साह, कोसाध्यक्ष सिदार्थ तिवारी, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी तिवारी, प्रदीप साह, गिरीश तिवारी, पूर्व प्रधान पवन कुमार, शिवेंद्र काण्डपाल, हरेंद्र सिंह बिष्ट, देवराज वर्मा, शुभांकर बिष्ट,अशोक अतुल भंडारी, नरेश तिवारी, कृपाल बिष्ट रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page