भवाली में दर्जा राज्य मंत्री ने अधिकारियों को कार्य करने के दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पर्यटक आवास गृह में सोमवार को दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या का विधायक सरिता आर्या के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। समाजसेवी नीरज रावत, कमल गोस्वामी ने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्हें ज्ञापन सौप कहा कि नगारीगाँव के तोक तिरछाखेत में दो साल पहले जल जीवन मिशन के अंतर्गत घटगाड से लिफ्ट योजना स्वीकृत हुई थी। लेकिन ठेकेदार द्वारा अब तक कार्य नही किया गया है। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को शिकायत भी की थी। लेकिन उसके बावजूद ठेकेदार द्वारा काम नही किया जा रहा है। उन्होंने जल्द काम शुरू करने की मांग की। जिस पर दर्जा मंत्री ने दो महीने में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, सुनील कुमार, पवन भाकुनी, प्रकाश आर्या, नीरज रावत, मुकेश पलड़िया, नीरज गोस्वामी आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page