भवाली घोड़ाखाल तिराहे पर राज्य सरकार का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर गुरुवार को घोड़ाखाल तिराहे में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। मोदी सरकार, धामी सरकार मुर्दाबाद मुर्दाबाद, महिलाओं के साथ अत्याचार बन्द करो बन्द करो नारे लगाए। अध्यक्ष कंचन सुयाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विफल है। हरिद्वार में महिला की हत्या कर दी गई, सुध लेने वाला कोई नही है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है। लेकिन महिलाओं के ऊपर प्रदेश में हर दिन अत्याचार हो रहे हैं। दोषियों को सरकार जानती है, लेकिन कुछ नही करती। अंकिता भंडारी हत्या में भी अब तक परिवार को न्याय नही मिला है। ऐसी सरकार को जनता जल्द उखाड़ फैकेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंचन सुयाल, पुष्पेश पांडे, सुजान सिंह रजवार, सद्दा मियां, धनी दुमका, शांति तिवारी,मोहन आजाद, हरेंद्र कुमार,अफसर अली,पंकज आर्य,दीपक मेहरा, दिनेश चंद, सुशीला महेंद्र कुमार, आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  आईजी कुमाऊँ रेंज ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग में गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page