निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू,निकायों में कुछ समय के लिए प्रशासक नियुक्त होना तय

ख़बर शेयर करें

निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही, निकायों में कुछ समय के लिए प्रशासक नियुक्त होना तय हो गया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद निकाय चुनाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

निकायों का कार्यकाल दो दिसंबर को पूरा हो रहा है, जबकि वोटर लिस्ट ही दो फरवरी तक बन पाएगी। ऐसे में निकायों में तीन दिसंबर से प्रशासक नियुक्त होने तय हैं। फरवरी में जब तक निकायों की वोटर लिस्ट तैयार होगी, लोस चुनाव की आचार संहिता भी लगने की तैयारी होगी। सरकारी मशीनरी लोस चुनाव तैयारी में जुट गई है। इधर, रुड़की नगर निगम का कार्यकाल एक साल बाकी है, इस कारण रुड़की, हरबर्टपुर, नरेंद्रनगर, रुद्रप्रयाग, बाजपुर, कीर्तिनगर, मुनस्यारी और नंदानगर घाट के चुनाव एक साल बाद ही हो पाएंगे।
93 निकायों में वार्ड परिसीमन होने के साथ ही वोटर लिस्ट व आरक्षण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह निर्धारण दो चरणों में होना है, किस निकाय में ओबीसी को कितनी सीटें जाएंगी, इसका निर्धारण एक सदस्यीय आयोग करेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page