-अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर होगा कार्य बहिष्कार
भवाली। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सहायक महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम पत्र भेज आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन ने पत्र लिख कहा है कि आपके द्वारा शाखा स्तर पर प्रबंधन, संगठन के बीच द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई है, जिससे भवाली डिपो स्तर पर निगम कर्मचारी समस्याओ ने विकराल रूप धारण कर लिया है,
कहा कि कर्मचारियों में लगातार आक्रोश बढता जा रहा है। शाखा कार्यकारिणी की मासिक बैठक 5 मई को भवाली कार्यालय डिपो में हुई थी। कार्यकारिणी द्वारा जबरन कर्मचारियों का उत्पीडन करने का आरोप लगाया गया। कर्मचारियों को बेवजह परेशान करने का भी आरोप लगाया। जिससे डिपो में ओद्योगिक अशांति उत्पन्न हो रही है। आप अपने निजी स्वार्थ के चलते कर्मचारियों का उत्पीडन कर रहे हैं। संगठन को आन्दोलन के लिए बाध्य हैं। संगठन द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है की यदि कर्मचारी समस्याओं के समाधान के लिए 7 मई तक कोई वार्ता नहीं हुई तो गयी तो संगठन के 8 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर आन्दोलन, धरना प्रदर्शन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

