कैंची धाम मेले को लेकर एसएसपी ने की ब्रीफिंग

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। कैंची धाम 15 जून स्थापना दिवस को लेकर मेले के सकुशल संचालन एवं आगामी पर्यटन सीजन की सफल व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल, एसएसबी, पीएसी तथा जनपद नैनीताल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग की।इस अवसर पर एसएसपी ने अब तक की ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी पुलिस बल को बधाई एवं उत्साहवर्धन किया और आगामी दिनों के लिए सतर्क एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही कई निर्देश दिए गए। कहा कि मित्रता एवं सुरक्षा के भाव से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सहायता को प्राथमिकता दें। डायवर्जन योजना एवं शटल सेवाओं के समुचित उपयोग की जानकारी दी गई, एवं सभी को पालन कराने के भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

सभी थानों, चौकियों एवं अधिकारियों को पुलिस बल के रहने, खानपान आदि की पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जाम की स्थिति की मॉनिटरिंग कर उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचित करने हेतु बताया गया। सोशल मीडिया, टूरिस्ट मूवमेंट और भीड़ नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन बनाए रखने एवं मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग से बचने के निर्देश दिए गए, ताकि जनता की सहायता एवं ड्यूटी पर पूर्ण ध्यान केंद्रित किया जा सके। एसएसपी श्री मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों को विजन क्लियर रखने सजग एवं संवेदनशील रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ यह संदेश भी दिया गया कि “अगले 10 दिन न सिर्फ चुनौतीपूर्ण हैं, बल्कि नैनीताल पुलिस के सेवा संकल्प को दर्शाने वाले दिन भी हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

जनपद नैनीताल पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कैंची धाम मेला एवं पर्यटन सीजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु/पर्यटक हित में संपन्न कराने हेतु कार्यरत है।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात डॉ० जगदीश चंद्रा सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी तथा थाना/चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page