नेपाल सीमा से सटे खलढुंगा बीओपी में तैनात एसएसबी का एक जवान लापता हो गया। जवान मूल रूप से ओडिशा के कोरापुट जिले का निवासी है। एसएसबी के एसआई की तहरीर पर टनकपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की है।
गुरुवार को खलढुंगा बीओपी में तैनात उपनिरीक्षक सूरज लाल ने टनकपुर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि गांव मुंडागुड़ा, थाना-भैरव सिंहपुर जिला-कोरापुट, ओडिशा निवासी हेड कांस्टेबल विवेकानंद मौर्या (39) बुधवार दोपहर से लापता है। बताया कि वे लोग बुधवार को सामान की खरीदारी के लिए टनकपुर आए थे। तभी विवेकानंद ने साथियों से चिकन लेकर कुछ देर में आने की बात कही। लेकिन काफी देर तक जवान पास नहीं लौटा। खोजबीन के बाद जब जवान का कोई पता नहीं चला तो साथियों ने इसकी सूचना एसएसबी की खलढुंगा बीओपी में दी। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि जवान की वर्तमान लोकेशन ओडिशा के आस-पास मिली है। जवान के ड्यूटी से लापता होने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जवान के परिजनों से भी पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा है
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

