भीमताल कम्युनिटी कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

कम्युनिटी कॉलेज, भीमताल में दिनांक 19-10-2023 एवं 20-10-2023 को दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के समस्त विद्यार्थियों के द्वारा ऐपण, पोस्टर, लोगो, फोटोग्राफी एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, इसके अतिरिक्त मिनी स्टेडियम, भीमताल में क्रिकेट मैच, वॉलीबाल मैच, खो-खो एवं कबड्डी में भी प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

कार्यक्रम कि अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो० कुमुद उपाध्याय जी के द्वारा की गयी एवं समस्त प्रतियोगिताओं का निर्णय एवं संचालन हेतु डॉ० रिवेन्द्र कुमार, डॉ० तीरथ कुमार, डॉ० मुकेश लाल साह, डॉ० आशीष बिष्ट एवं श्री रोहित चतुर्वेदी जी के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

कॉलेज से डॉ० सपना, श्री राकेश तिवारी, श्री मनोज पलड़िया एवं श्री मनोज कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

छात्र- छात्राओं का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉलेज के छात्रों राहुल बिष्ट, जगदीश आदि ने इन दो दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्राचार्य महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य महोदय के द्वारा सभी छात्रों को आश्वासन दिया की भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करके पढाई के साथ-साथ अन्य स्थानों में भी छात्रों का विकास किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page