ग्राफिक एरा भीमताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें

भीमतालः ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर प्रकाश डालना था।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एस०पी क्राइम नैनीताल डॉ० जगदीश चन्द्रा, टीआई भीमताल एवं भवाली शिवराज सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग आदतों तथा हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इस दौरान आंकड़ों के आधार पर सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनकी गंभीरता और उनसे बचाव के उपायों पर सार्थक चर्चा की गई। वक्ताओं ने तेज गति, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया गया तथा विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

परिसर निदेशक द्वारा सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की गई, एवं सभी टीम का धन्यवाद अदा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page