लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर एसपी सिटी ने की समीक्षा
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी हरबंस सिंह ने आदेश कक्ष में सर्किल के सभी विवेचकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में हल्द्वानी, काठगोदाम, मुखानी और बनभूलपुरा कोतवाली के विवेचक भौतिक रूप से मौजूद रहे। वहीं रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी और चोरगलिया क्षेत्र के प्रभारी एवं विवेचक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
बैठक में 60 और 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। एसपी सिटी ने संबंधित विवेचकों को लंबित मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा साक्ष्यों का समय पर संकलन, आवश्यक विधिक कार्रवाई और निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसपी सिटी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी विवेचकों को विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखते हुए मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



