सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

ख़बर शेयर करें

सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल में आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल एवं श्रीमती श्वेता डंगवाल मुख्य अतिथि थे. समारोह शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शक्ति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. आज के दिन विद्यालय में देशभक्ति, राष्ट्रवाद तथा भारत के गौरवशाली इतिहास संस्कृति संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन सब गतिविधियों का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति सम्मान, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और एकता की भावना को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम श्री डी. पी. नायक एवं श्रीमती उषा बिष्ट के सफल निर्देशन में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सराहना की एवं स्वतंत्रता के महत्त्व पर एक प्रेरक भाषण दिया. सामान्य कर्मचारियों को उनके परिश्रम के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप – प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन, वरिष्ठ अध्यापक श्री के. एन. जोशी, विद्यालय के शैक्षिक – प्रशासनिक वर्ग एवं समस्त छात्र उपस्थित रहें.

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page