सूर्य ग्रहण:: साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार को लगेगा, देखे कहा कहा दिखेगा

ख़बर शेयर करें

साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार को लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो दुनिया के कई हिस्सों से दिखाई देगा, लेकिन भारत में नजर नहीं आएगा। जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2.20 बजे शुरू होगा और शाम 6.13 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, उत्तरी अफ्रीका समेत एशिया के ग्रीनलैंड, आइसलैंड, और उत्तर पश्चिमी रूस में दिखाई देगा। भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

अगला सूर्य ग्रहण भारत में सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को दिखाई देगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो देश के कुछ हिस्सों में दृश्यमान होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह के समय शुरू होगा और दोपहर तक रहेगा। भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के हिस्सों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा जबकि अन्य क्षेत्रों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में नजर आ सकता है। 29 मार्च के बाद अगला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page