नजूल भूमि पर बसे लोगों के घरों के नियमितीकरण को लेकर शीलू कुमार ने उठाई आवाज
भवाली/नैनीताल
सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने नजूल भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे लोगों के घरों के नियमितीकरण की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि भवाली सहित क्षेत्र के अनेक परिवार कई दशकों से नजूल भूमि पर रह रहे हैं और उन्होंने अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर अपने घर बनाए हैं।
शीलू कुमार ने कहा कि अधिकांश परिवार किसी गलत मंशा या अतिक्रमण की भावना से नहीं बसे हैं, बल्कि पूर्व में नगर पालिका द्वारा आवंटित भूमि, अनुमति अथवा अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत यहां निवास कर रहे हैं। ऐसे में बार-बार नोटिस जारी कर लोगों को भय और असमंजस की स्थिति में रखना उचित नहीं है।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि नजूल भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए घरों के नियमितीकरण की स्पष्ट और स्थायी नीति बनाई जाए, ताकि लोगों को अपने आशियाने की सुरक्षा मिल सके।
शीलू कुमार ने कहा कि घर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होता, बल्कि यह परिवारों की मेहनत, सपनों और भविष्य से जुड़ा होता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी एकजुट होकर इस जनहित के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने की अपील की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

