आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे समाजसेवी शीलू कुमार, बांटी राहत सामग्री

ख़बर शेयर करें

आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे समाजसेवी शीलू कुमार, बांटी राहत सामग्री
भवाली। भारी बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी शीलू कुमार ने कांडा, फाफड़िया, ओखलढुंगा एवं बमाश गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर उनकी समस्याएं सुनीं।
शीलू कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वह क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं और जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने उनके मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।
उन्होंने क्षेत्र के सक्षम एवं सामाजिक लोगों से भी आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों को राहत दी जा सकती है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page