सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुजफ्फर नगर के आतिफ अब्बासी ने गुरुवार सुबह कलियर स्थित गेस्ट हाउस के कमरे में पंखे से लटक आत्महत्या कर ली। घटना के समय आतिफ युवती से वीडियो कॉल पर था। उसने लाइव घटना देख उनके भाई को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार निराना गांव निवासी आतिफ सोशल मीडिया पर सक्रिय था और इंस्टाग्राम पर उसके चार लाख फॉलोअर्स थे। वह मुजफ्फरनगर में एक युवती और उसके भाई के साथ किराये पर रहता था। बुधवार रात करीब 11 बजे वह कलियर पहुंचा। गुरुवार तड़के करीब पांच बजे आतिफ ने बिस्तर पर तकिए के सहारे मोबाइल रख युवती को वीडियो कॉल की। फिर उसने बेडशीट का फंदा बना पंखे से लटक जान दे दी। कॉल के दौरान ही युवती ने दूसरे फोन से स्क्रीनशॉट लेकर घटनाक्रम आतिफ के भाई को दिखाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवती आतिफ की प्रेमिका बताई जा रही है। दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने को युवती से पूछताछ की जाएगी।
Advertisement
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



