96 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

96 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बेतालघाट। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेतालघाट पुलिस ने एक युवक को 96 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने चन्द्रशेखर पुत्र हरिदत्त, निवासी ग्राम चन्द्रकोट, तहसील एवं थाना बेतालघाट को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक जूली गोल्ड माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना बेतालघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा, कांस्टेबल दीपक और होमगार्ड कपिल शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page