14.56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

14.56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
भवाली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 14.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम 29 जुलाई को क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान फिरोज पुत्र अफगेज (32) निवासी काबुल का गेट, छोटी रोड, इंद्रानगर वार्ड नंबर 30, थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 123/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल पान सिंह शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page