यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, नौ यात्रियों की जलकर मौत

ख़बर शेयर करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, नौ यात्रियों की जलकर मौत
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने यात्री की शिकायत पर बस के दो चालकों और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार राज कल्पना ट्रेवल्स की बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। देर रात करीब 12 बजे जेवर क्षेत्र के सिवारा गांव के पास अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस में धुआं भर गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
किसी तरह 25 यात्री बस से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि नौ यात्री अंदर फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे में मृत छह यात्रियों की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page