शादी से वापस लौट रही कार खाई में गिरी, छः घायल

ख़बर शेयर करें

सुयालबाड़ी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग घायल

गरमपानी- शादी समारोह से लौट रही एक कार सुयालबाड़ी के पास अनियंत्रित होकर कोसी नदी की ओर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घायलों में राहुल पाण्डेय पुत्र देवकी नन्दन पाण्डेय, देवकी नन्दन पाण्डेय पुत्र कृष्णा नन्दन पाण्डेय, आराध्य पाण्डेय पत्नी राहुल पाण्डेय, रीवल पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय, माहेश्वरी पाण्डेय पत्नी देवकी नन्दन पाण्डेय तथा कुशम पाण्डेय पुत्री राहुल पाण्डेय शामिल हैं। सभी घायल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद सभी घायलों को निजी वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुयालबाड़ी पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल माहेश्वरी पाण्डेय को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही क्वारब पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page