भवाली में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर छह चालान, आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला

ख़बर शेयर करें
  • नगर पालिका भवाली ने स्वच्छता अभियान के तहत की कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान

भवाली। नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका परिषद भवाली की ओर से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुल नौ चालान किए और आठ हजार रुपये का अर्थदंड वसूला।
अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ छह चालान किए गए। इनसे पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ तीन चालान करते हुए तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
अधिशाषी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page