बेतालघाट में कांग्रेस की बैठक से चुनावी सरगर्मी तेज, 2027 की जीत का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट में कांग्रेस की बैठक से चुनावी सरगर्मी तेज, 2027 की जीत का लिया संकल्प
भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, दावेदारों ने भी रखा अपना विजन; हाईकमान के फैसले के साथ खड़े रहने पर बनी सहमति
बेतालघाट। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में बेतालघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन और प्रदेश सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न बूथों से पहुंचे वरिष्ठ, युवा और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। दर्जनों कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी से क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया।
बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि वह पिछले 30 वर्षों से इस क्षेत्र को करीब से जानते हैं। यह क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी की कर्मभूमि रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय विकास की जो नींव रखी गई थी, उसे उत्तराखंड बनने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी सैकड़ों विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का काम किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यशपाल आर्य के मार्गदर्शन में एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट कांग्रेस की झोली में डालने का संकल्प लें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page