- हरतोला के ग्रामीण ने डीएम से लगाई गुहार
भवाली। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरतोला निवासी सचिन बोरा ने बाहरी व्यक्तियों की ओर से उनकी बहन की भूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ काटने के साथ विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देना का आरोप लगाया है। सचिन ने डीएम ललित मोहन रयाल को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। सचिन ने बताया कि हरतोला में उनकी बहन की जमीन है और उनकी बहन बाहर रहती हैं। उन्होंने कहा कि बहन की भूमि पर वह खेतीबाड़ी करते आ रहे हैं। बोहरा ने आरोप लगाए कि बीते कुछ दिनों पहले उनकी बहन की जमीन पर बाहरी व्यक्ति कब्जा करने के लिए पहुंचे और जमीन पर लगे पेड़ों को नुकसान पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर उक्त बाहरी व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। बोहरा ने कहा कि उक्त बाहरी व्यक्ति स्थानीय लोगों की भूमि पर कब्जा कर वहां प्लाटिंग कर उसे बेचने का प्रयास कर रहे हैं। बोहरा ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन भी पैसे वाले बाहरी व्यक्ति का साथ दे रहा है। बोहरा ने डीएम से मामले की जांच कराकर जमीन पर कब्जा करने वाले बाहरी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



