ब्रेकिंग::भवाली टैक्सी यूनियन कैंची धाम को नही नही चलाएगा शटल सेवा

ख़बर शेयर करें

– टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने टैक्सी गाड़ियों का चालान काटने पर जताई नाराजगी

  • बोले जब तक मामले का निस्तारण नहीं होगा, सेनिटोरियम से नहीं चलाएंगे शटल
    भवाली। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भवाली सेनिटोरियम से संचालित की जा रही शटल सेवा को लेकर टैक्सी यूनियन में नाराजगी है। भवाली टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने प्रशासन की कार्रवाई पर रोष जताते हुए कहा कि टैक्सी संचालक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा चला रहे हैं, लेकिन इसके बदले प्रशासन की ओर से उन्हें चालान का इनाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शटल सेवा संचालित करने के बावजूद टैक्सी चालकों के चालान किए जा रहे हैं, जिससे उनमें नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मामले का जल्द निस्तारण करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक इस मामले का समाधान नहीं होता, तब तक इस वीकेंड भवाली सेनिटोरियम से कैंची धाम के लिए शटल सेवा संचालित नहीं की जाएगी। यूनियन के इस रुख से वीकेंड पर कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यातायात व्यवस्था में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page