रामगढ़ में 20 नवंबर को होगा भव्य जागरण, 21 को विशाल भंडारा
महाकालेश्वर मंदिर में चातुर्मास संपन्न होने पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति
रामगढ़। नैनीताल जिले के रामगढ़ स्थित महाकालेश्वर मंदिर में चातुर्मास संपन्न होने के अवसर पर 20 और 21 नवंबर को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिगंबर विवेकानंद सरस्वती जी महाराज (निरंजनी अखाड़ा, मायापुर, हरिद्वार) के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भव्य रात्रि जागरण और शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विशाल भंडारा आयोजित होगा।
आयोजन के पहले दिन शुक्रवार 20 नवंबर को शाम सात बजे से रात्रि जागरण शुरू होगा। इसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध भजन गायक भास्कर जोशी और नीरज मिश्रा भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, शनिवार 21 नवंबर को सुबह चार बजे तारास्मी की कथा, नौ बजे रुद्राभिषेक और 11 बजे हवन एवं पूर्णाहुति होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं और भक्तजनों से कार्यक्रम में पहुंचकर भजन-कीर्तन का आनंद लेने तथा धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों रामगढ़ की ओर से किया जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



