भीमताल में डांट से नाराज होकर घर से निकले तीनों छात्र काशीपुर में मिले

ख़बर शेयर करें


डांट से नाराज होकर घर से निकले तीनों छात्र काशीपुर में मिले
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने किया सकुशल बरामद, काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा
भीमताल। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकले भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र के तीन नाबालिग छात्रों को पुलिस ने मंगलवार को काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों छात्रों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय सिंह ने बताया कि तीनों छात्र घर से निकलने के बाद हल्द्वानी होते हुए काशीपुर पहुंच गए थे। परिजनों की ओर से गुमशुदगी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए छात्रों की लोकेशन का पता लगाया और मंगलवार को उन्हें काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया।
सीओ ने बताया कि छात्रों को हल्द्वानी लाकर उनकी काउंसलिंग कराई गई। इस दौरान परिजनों को भी बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और उनकी गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद तीनों छात्रों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page