रामगढ़ में 112 लोगों के हुए चेस्ट एक्स रे

ख़बर शेयर करें

भवाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी रामगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नथुवाखान से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिकित्सा शिविरों का आयोजन शुरू किया गया। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर टीबी के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।
शिविर के दौरान 85 लोगों का रक्तचाप (बीपी) और 72 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई। वहीं, टीबी की जांच के लिए 42 लोगों के ट्रूनेट सैंपल लिए गए। इसके अलावा अभियान के तहत 112 लाभार्थियों की डिजिटल एक्स-रे मशीन से छाती का एक्स-रे किया गया, जिससे टीबी के संभावित मामलों की पहचान की जा सके।
इस अवसर पर डॉ. अनंता, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के डॉ. प्रदीप रावत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लॉक एसटीएस बीएस धर्मवाल, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और आशा कार्यकर्ताओं ने शिविर के संचालन में सहयोग किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान के माध्यम से टीबी के लक्षणों वाले लोगों की समय पर जांच कर बीमारी की पहचान और उपचार सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page