भाई को राखी बांधकर आ रही बहन की मौत

ख़बर शेयर करें

काशीपुर में भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में पति और दो बच्चे घायल हो गए। हादसा शनिवार देर शाम मिसरवाला के पास तब हुआ जब कार ने महिला की बाइक को टक्कर मारी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

कुंडा थाना क्षेत्र के गांव हल्दुआ साहू निवासी संदीप कौर (30) बाइक पर अपने पति सुखदेव सिंह और बच्चों मनराज कौर (6) व गुरबाज सिंह (4) के साथ रक्षाबंधन पर भाई अमृत पाल सिंह को राखी बांधने बाजपुर दोराहा आई थीं। देर शाम मायके से लौटते समय कुंडा थाना क्षेत्र में रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर ढेला नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार चारों लोग गिर गए। हादसे में संदीप कौर की मौत हो गई जबकि जख्मी पति व दोनों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सरकार में जंगलराज कायम, माफियाओं को मिल रहा संरक्षण: यशपाल आर्य

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार ने बताया कि संदीप कौर पांच बहनों में सबसे छोटी थी। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं सौंपी गई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी,सामान कार्य समान वेतन - बस बेड़ा बढ़ाने - समय पर वेतन की उठी आवाज
Ad

You cannot copy content of this page