शिप्रा कल्याण समिति अध्यक्ष को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिप्रा कल्याण समिति को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए गोल 13 कलिमता ऐक्शन, एसडीजी एचीवर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा शिप्रा कल्याण समिति को सराहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है, हमारे देश में नदियों की दुर्दशा हो गई है। अधिकांश नदिया नालों में तब्दील हो गई है, नदिया भयंकर प्रदूषण की चपेट में है। लोगो ने अपने घरों के सीवर नदियों में ओपन खोले है। उन्होंने शिप्रा कल्याण के लोगो तरफ से सरकार का आभार व्यक्त किया। कहा अवार्ड से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page