एसआईआर, राज्य सरकार ने मतदाताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले की प्री-एसआईआर शुरू करने के साथ राज्य सरकार ने मतदाताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। प्रदेश में प्री-एसआईआर के दौरान कोई भी शंका होने पर वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल करके पूरी जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

उत्तराखंड में प्री-एसआईआर के दौरान 70 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बूथ लेवल अफसरों (बीएलओ) ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। इस दौरान सामने आ रहा है कि ऐसे लोग, जो वर्ष 2003 में दूसरे विधानसभा क्षेत्र में निवास करते थे, उनकी मैपिंग में दिक्कत हो रही है। साथ ही शादीशुदा महिलाओं को मायके की वोटर लिस्ट से खुद की मैपिंग करवानी पड़ रही है। ऐसे में काफी वोटर दुविधा का शिकार हो रहे हैं। मतदाताओं को परेशानी से बचाने और उनकी शंकाओं के समाधान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को हेल्प डेस्क बनाने और हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए थे। जिलों में हेल्पलाइन नंबर-1950 सक्रिय कर दिया गया है। इस पर कॉल करके कोई

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

भी व्यक्ति, एसआईआर व वोटर लिस्ट

को लेकर जानकारी ले सकता है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page