गायक कैलाश खेर पहुंचे कैंची धाम, बाबा के चरणों में टेका माथा

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बुधवार को प्रसिद्ध आस्था केंद्र कैंची धाम पहुंचकर नीम करौली बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाबा की तपोस्थली में पहुंचते ही उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और कुछ समय ध्यान लगाकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें बाबा की लीलाओं, चमत्कारों और उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कैलाश खेर ने गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत ऊर्जा और सुकून की अनुभूति हुई। प्रबंधक प्रदीप साह द्वारा उन्हें बाबा की जीवनी से संबंधित पुस्तकें भी भेंट की गईं। खेर ने कहा कि वह शीघ्र ही पुनः बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम आएंगे।
इस अवसर पर अनिल साह और महेंद्र बिष्ट सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। गायक के आगमन की सूचना मिलते ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कैलाश खेर के इस आध्यात्मिक प्रवास से एक बार फिर कैंची धाम की देश विदेश में बढ़ती प्रसिद्धि उजागर हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page