-पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लेना है तो आइए श्यामखेत चाय बागान
-बुधवार को सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने किया उद्घाटन
भवाली। बुधवार को श्यामखेत चाय बागान में ग्रीन वर्ड कैफे का उद्घाटन मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल रिब्बन काटकर किया। उन्होंने कहा कि कैफे में पर्यटक शुद्ध जायकेदार पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। चाय की विभिन्न किस्मों का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आजीविका सर्जन की दिशा में अच्छी पहल है। खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पाण्डे ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशन में पहल को मूर्त रूप दिया गया है। कैफे से होने वाली आमदनी के एक हिस्से को महिला स्वयं सहायता समूह संगठन की की 295 महिलाएं 2% ब्याज पर आंतरिक लेनदेन में प्रयोग कर सकेंगे। कैफे में पर्यटक पहाड़ी व्यंजन भट्ट की चुड़कानी, गहत की दाल, ककड़ी का रायता, दुबके, मडुवे की रोटी, बागान में बनी चाय की चुस्कियां ले सकेंगे। प्रबंधक नवीन चन्द्र पाण्डे ने कहा कि महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कैफे का संचालन किया जा रहा है। इसमें सैनिक स्कूल का महत्वपूर्ण योगदान है।
इस दौरान सैनिक स्कूल प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे, उप प्रधानाचार्य कमांडर नागराजन, चाय बागान प्रबंधक नवीन चंद पांडे कमलेश पाटनी, के ऐन जोशी, लालमणि आर्य, गिरिजा शंकर जोशी, आनंद सिंह मेहरा, आनंदी हनवाल गंगा सागा, बसंती नेगी, रेखा देवी, परमजीत सिंह मेहरा, जितेंद्र बिष्ट, शोभन सिंह, व समूह की महिलाएं रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

