कैंची धाम काकड़ीघाट में श्रीमद् भागवत कथा 26 अप्रैल से होगी

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम काकड़ीघाट में आगामी 26 अप्रैल से 1 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन आचार्य श्री पद्म चंद्र उपाध्याय के सानिध्य में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 2 मई 2026 को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रातः 9 बजे से कथा, 11 बजे से हवन और दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन रखा गया है।
यह आयोजन बाबा नीब करौरी महाराज मंदिर परिसर में किया जाएगा, जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। कार्यक्रम कैंची मंदिर के तत्वावधान में संपन्न होगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page