श्री आनंद आश्रम ने सेंटपॉल स्कूल में किया वृद्ध सेवा सम्मान कार्यक्रम
संस्था श्री आनंद आश्रम ने दिसम्बर वर्ष 2022 में
“वृद्ध महोत्सव 2022” बुजुर्ग खेलकूल और हुनर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम गौलापार किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और जागरूकता अभियान के तहत सेंटपॉल हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओ एव 200 छात्र छात्राओं द्वारा अपनी वृद्धसेवा का योगदान दिया गया था। कार्यक्रम में स्कूल द्वारा मार्च पास्ट हेतु ड्रम टीम, फील्ड सर्विस, भोजन वितरण , पानी वितरण आदि सेवा प्रदान की गई थी।कार्यक्रम के दौरान समय के आभाव के कारण उनका सम्मान नही हो पाया।
वृद्ध सेवा सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जोगेंद्र पाल सिंह रोतेला जी महापौर हल्द्वानी और अति विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश पाण्डेय जी सहायक निदेशक खेल उत्तराखण्ड तथा विशिष्ट अतिथि श्री नरेंद्र साह जी स्कूल प्रबंधक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की डायरेक्टर मिस जरीना मैंम ने और मंच संचालन संस्था अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद ने किया।
सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं को “वृद्ध महोत्सव 2022” में दी गई अपनी सेवा हेतु सेवा सम्मान पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कर उनका धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।
बुजुर्गो के हित मे किया गया यह एक अनोखा आयोजन था जिसमे बुजुर्गो हेतु लगभग 26 खेलकूद और हुनर प्रतियोग्यताओं का आयोजन अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद केनेतृत्व में किया गया था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

