हल्द्वानी में श्री आनंद आश्रम ने वृद्धाश्रम का 8 वा स्थापना दिवस मनाया

ख़बर शेयर करें

श्री आनंद आश्रम ने मनाया वृद्धाश्रम का 8वा स्थापना दिवस
श्री आनंद आश्रम द्वारा अपने बाबा नीब करोरी वृद्धाश्रम का 8वा स्थापना दिवस आश्रम के प्रांगण में भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लाल सिंह धामी जी द्वारा सपत्नी मुख्य दीप प्रज्ज्वलित कर संगीतमय सुंदरकांड का शुभारंभ किया गया।
स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि डॉ मोहन सिंह बिष्ट जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर सम्मान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जी विशिष्ट अतिथि सुमित्रा प्रसाद जी, विशिष्ट अतिथि मदन सिंह बिष्ट जी, विशिष्ट अतिथि प्रमोद पांडे जी,विशिष्ट अतिथि रंजीत सिंह मेहरा जी को संस्था अध्यक्ष कनक चंद द्वारा मोमेंटो भेंट किया गया और सचिव मनीष चंद जी द्वारा सभी को सम्मान पट्टिका पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम सुंदरकांड का पाठ लक्षिता एंड सिस्टर , सिद्धि जोशी, पंडित शंकर दत्त जोशी जी, गीता जोशी जी,भावना पपने जी द्वारा गाया गया। तबले पर संगत हेमचंद पांडे और दिव्यांशी जोशी ने दी। पाठ के बाद आरती भजन कीर्तन किए गए तत्पश्चात सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि द्वारा 8 संस्थाओं को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य हेतु सम्मानित किया गया। लिटिल मिरेकल्स फाउंडेशन, अग्रवाल महासभा, हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति, पुनर्नवा महिला समिति, समाजसेवी संगठन उत्तराखंड, अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन, पंखुड़ियां सांस्कृतिक समिति, इनर व्हील क्लब ऑफ शाइनिंग हल्द्वानी।
कार्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी भक्तों ने भंडारा पाया।
अंत में श्रीमती कनक चंद ने सभी का धन्यवाद करते हुए सभी आगंतुको का आभार जताया।
इस अवसर पर बिंदु चावला, भावना , ममता, रोहन बोरा, हरीश भाकुनी, रोहित जोशी, नीरज मिश्रा, विनीता मेहरा योगेंद्र साहू, डॉ नीरज वार्ष्णेय,गिरीश गुप्ता ,प्रदीप कक्कर, लता बोहरा,शांति जीना, हेमंत गोनिया, सुचित्रा जयसवाल, अरुणा टंडन, डॉली अग्रवाल,रेनू जोशी, नीलम शर्मा, आदि उपस्थित थे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page