एक ही दुकान से किताबें खरीदने, निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदवाने, शुल्क की स्थिति न बताने पर शिक्षा विभाग ने नैनीताल जिले के 45 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें अधिकांश स्कूल हल्द्वानी के हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल ने बताया कि स्कूलों की ओर से अभिभावकों को चयनित विशेष दुकानों से ही पुस्तक खरीदने, एनसीआरटी के अलावा अन्य महंगे प्रकाशकों की पुस्तक अनिवार्य रूप से खरीदवाने, विद्यालय की वेबसाइट न बनाने, विद्यालय शुल्क का प्रकटीकरण नहीं करने के मामले सामने आ रहे थे। पूर्व में हुई बैठकों में विद्यालय संचालकों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने को निर्देशित किया गया था। लेकिन कई स्कूल निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। जिसके चलते ऐसे 45 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इन स्कूलों को दिया गया है नोटिस: वेदांतम इंटरनेशनल स्कूल दमुवाढूंगा, ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल,आदर्श पब्लिक स्कूल, आरूष पब्लिक स्कूल कुंवरपुर, न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल बरेली रोड, डी लैंप पब्लिक स्कूल दमुवाढूंगा, दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल, ईमैनुअल पब्लिक स्कूल, ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हिमालया विद्या मंदिर स्कूल, इंस्प्रेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवभूमि पब्लिक स्कूल देवलचौड़, जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवाढूंगा, किड्स केयर पब्लिक स्कूल, किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, काठगोदाम पब्लिक स्कूल, लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, लिटिल स्पार्कल एकेडमी,मानस पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, न्यू सनसाइन पब्लिक स्कूल, न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल, श्री कृपा पब्लिक स्कूल, सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, समिट पब्लिक स्कूल, विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, सन बीम पब्लिक स्कूल, एसकेएम पब्लिक स्कूल देवलचौड़, फन विथ ड्रांइग पब्लिक स्कूल, टेंडर फीट पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, वुडलैंड पब्लिक स्कूल, वीवीएम पब्लिक स्कूल, होली एंजेल पब्लिक स्कूल, पीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल, राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

