नीब करौरी बाबा के भजन की शूटिंग शुरू हुई पुरी

ख़बर शेयर करें

-30 नवंबर को सार्थक प्रोडक्शन में सुन सकेंगे भजन

भवाली। कैची धाम में चल रही कुमाऊँनी भजन की शूटिंग पूरी कर ली गई है। 30 नवम्बर से भजन को फौजी ललित मोहन जोशी के सार्थक प्रोडक्शन चैनल द्वारा जय जय बाबा नीब करौरी तेरी जय जय कारा भजन को सुना जा सकता है फोंजी ललित मोहन जोशी ने बताया कि तीन दिन तक कैंची धाम, हनुमानगढ़ी, भूमियाधार हनुमान मंदिर, काकड़ीघाट नीब करौरी बाबा मन्दिर में शूटिंग की गई थी। कहा कि भजन के निदेशक गोविंद नेगी, लेखक हेमंत बिष्ट, गायक फौजी ललित मोहन जोशी है। भजन में एक्टर भावना चुफाल, वरिष्ठ एक्टर शैलेन्द्र पटवाल और मशहूर कॉमेडियन जीवन दानु है। भजन में बाबा के जीवन को दर्शाया गया है। बाबा के ताल में तलैया, गुफा में लक्ष्मण दास व अन्य रूपों को दर्शाया गया है। कहा 30 नवंबर को फौजी ललित मोहन जोशी के सार्थक प्रोडक्शन में भजन को सुना जा सकता है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page