भवाली। देवी मंदिर भवाली में आयोजित पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का मंगलवार को शोभायात्रा के बाद समापन हो गया। मां दुर्गा की आरती, भोग और प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालुओं ने मां के डोले के साथ शोभायात्रा निकाली। स्थानीय महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन सुबह मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दोपहर में बजे देवी मंदिर से मां का डोला रवाना हुआ। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए नैनीताल रोड, रानीखेत रोड, मल्ली बाजार और रामगढ़ रोड से गुजरी। नैनीताल रोड़ स्थित होटल यथार्थ इन में हितेश साह और दिवाकर साह ने माँ दुर्गा के डोले का स्वागत एवं भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इसके बाद श्रद्धालु डोले को लेकर सातताल पहुंचे, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में मनीष साह, राहुल कन्नौजिया, प्रशांत जोशी, नीरज तिवारी, इंदर कपिल, गौरव जोशी, पंकज अद्वैती, दीपेश कपिल, पवन भाकुनी और शेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



