कैंची में भव्य कलश यात्रा के साथ से शिव महापुराण कथा शुरू

ख़बर शेयर करें

कैंची में भव्य कलश यात्रा के साथ से शिव महापुराण कथा शुरू

भवाली। कैंची ईष्ट देव मन्दिर में भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार से शिव महापुराण कथा शुरू हुई। आयोजन 17 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वक्ता आचार्य उमांनंदन शास्त्री जी के श्रीमुख से किया जाएगा। आयोजन को परम पूज्य ब्रह्मलीन 1008 सद्गुरुदेव नीब करौरी महाराज जी की प्रेरणा एवं सानिध्य को समर्पित किया गया है।
आयोजकों के अनुसार सोमवार को सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली। इसके बाद प्रतिदिन सुबह आठ बजे पूर्वांग पूजन तथा दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक शिव महापुराण कथा का प्रवचन होगा। 27 अगस्त को दोपहर एक बजे हवन पूर्णाहुति के साथ संत, ब्राह्मण एवं व्यास पूजन किया जाएगा। इसके बाद महाभंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page