शार्ट सर्किट के चलते जला घर का सारा सामान, हुवा लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- छोटे से शॉर्ट सर्किट होने से एक पल में घर का सामान जलने से रामगढ ब्लॉक के छोटे से गांव सिरसा के तोक खीना पानी के निवासी कमलेश सिंह पुत्र उमेश सिंह का सब कुछ तबाह हो गया, जिसमे देखते ही देखते घर तथा घर का सारा सामान आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गया, वही काफी देर तक आग पर काबू पाने के लिए ग्राम सभा के लोगो ने हर सम्भव कार्य किया लेकिन सारी मेहनत धरी की धरी रह गई, वही भवन स्वामी के अनुसार उनका लगभग 2 लाख रुपये का सारा सामान पूरी तरह जल गया है, वही ग्राम सभा के लोगो द्वारा इस घटना की सूचना तुरन्त क्वारब चौकी तथा पट्टी पटवारी को दी गयी, जिसमे चौकी इंचाई गोविन्दी देवी द्वारा तुरन्त मौके पर पहुँचा गया, वही पट्टी पटवारी गौरव रावत ने कहा है कि प्रथम दृश्या में घर पर शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है, वही आग लगने के बाद कमलेश सिंह को काफी नुकसान हुआ है,

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page