महिलाओं और युवाओं के साथ बैठक में पहुंचे शीलू कुमार, जरूरतमंद महिला के इलाज का उठाया जिम्मा
क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा, वर्ष 2027 में बदलाव लाने का लिया संकल्प
नैनीताल। क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की। इसमें कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी शीलू कुमार को आमंत्रित किया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और समाजसेवा से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और युवाओं ने वर्ष 2027 में क्षेत्र में परिवर्तन लाने का संकल्प भी लिया।
बैठक के दौरान शीलू कुमार ने उपस्थित लोगों के विचार सुने और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आर्थिक तंगी के चलते क्षेत्र की एक महिला को इलाज के दौरान आवश्यक दवाइयां खरीदने में परेशानी हो रही है। इस पर उन्होंने तत्काल महिला की आर्थिक सहायता की। साथ ही भरोसा दिलाया कि आगे भी महिला की दवाइयों का खर्च वहन करेंगे, ताकि आर्थिक तंगी के कारण उसके उपचार में कोई बाधा न आए।
शीलू कुमार ने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प है। जनता का विश्वास और स्नेह उन्हें जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



