क्षेत्र के विकास को लेकर शीलू कुमार ने मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें

भवाली/ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने उत्तराखंड सरकार के पशुपालन, दुग्ध विकास एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। शीलू कुमार ने पशुपालन एवं दुग्ध विकास से जुड़े स्थानीय किसानों की समस्याओं, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शीलू कुमार द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ युवाओं और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाना है। वही मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया जा रहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page