खुर्पाताल क्रिकेट प्रतियोगिता में शीलू कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य अतिथि के रूप में आयोजकों ने किया फूल-मालाओं से सम्मान
नैनीताल। खुर्पाताल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शीलू कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों द्वारा शीलू कुमार का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लिया, जहां खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय खेल प्रेमियों की उपस्थिति से आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

